फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में फरार चल रहा आरोपी  गिरफ्तार, अब तक दो गिरफ्तार, दो फरार

फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में फरार चल रहा आरोपी  गिरफ्तार, अब तक दो गिरफ्तार, दो फरार

पिंडरा वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित अमूल डेयरी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चंदन पटेल को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।बताते चलें कि जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लूपुर निवासी राहुल वर्मा ने अपनी बहन व अन्य 17 लोगों को अमूल डेयरी में नियुक्ति का फर्जी पत्र देकर पांच लाख 90 हजार रुपये लेकर जालसाजी का आरोप लगाया था।
पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमें पुलिस ने अभियुक्त अखिलेश कुमार 13 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  उसी क्रम में फरार चल रहे अभियुक्त चन्दन पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम साधोगंज खरावन थाना बडागांव को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया।
इस बाबत इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त चन्दन पटेल ने पूछताछ में बताया कि वह अखिलेश के संपर्क में वर्ष 2023 में आया, जब वह नेचर फ्रेश कम्पनी में काम करता था। अखिलेश ने अपने मित्र अभिषेक कथित नेता निवासी बरजी थाना फूलपुर के साथ मिलकर लोगों को अमूल डेरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार करता था।
वह जॉइनिंग लेटर पर अमूल डेरी की फर्जी मोहर लगाता और प्रत्येक उम्मीदवार से मोटी रकम वसूल करता था। मुझे इन लोगों द्वारा बताया गया कि तुम ठेकेदार हो तुम्हारा काम लड़कों को जोड़ना है। अमूल डेयरी में वह ठेकेदारी की नौकरी के नाम पर 10 से 15 लोगों का पैसा दिलवाया था। उन लोगों को न नौकरी मिली और न ही पैसा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक चार आरोपियों में दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो फरार चल रहे हैं।
Previous articleविक्रम सिंह बने उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के कार्यकारी अध्यक्ष
Next articleगंगा में जलस्तर बढ़ने से शवदाह की प्रक्रिया बाधित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?