फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 12 मई से

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 12 मई से

# सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम स्कूलों में बच्चों को करेगी जागरूक : डा. फारूकी

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
           फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों और आमजन को सुरक्षित रखने के लिए 12 मई से विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी ने  जानकारी दी।
डॉ. फारुकी ने बताया कि अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी देगी, उन्हें दवा का सेवन कराएगी। उन्होंने विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि इस अभियान में पूरा सहयोग करें। बच्चे समय पर दवा लें और किसी प्रकार के दुष्प्रभाव या लक्षण दिखने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर परंतु रोके जा सकने वाला रोग है, जिसका समय रहते इलाज और बचाव संभव है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराई गई हैं। कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम होगी।
Previous articleदिनदहाड़े 25 लाख के जेवर की लूट से मचा हड़कंप
Next articleसड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?