बच्चों की सही दिनचर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी: डा. अनिल

बच्चों की सही दिनचर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी: डा. अनिल

# जेसीआई सप्ताह के तहत सनशाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 326 बच्चों की हुई जांच

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               व्यक्तित्व विकास की अंतर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई की शाखा जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जेसी सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को सनशाइन पब्लिक स्कूल सराय मोहीउद्दीनपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 326 छात्रों के नेत्र, दंत, कान आदि की जांच कर मुफ्त दवाएं वितरित की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला के चिकित्सक डा. अनिल कुमार अग्रहरि व उनकी टीम फार्मासिस्ट अनुराग मौर्य, दीपक बिंद द्वारा जांच कर दवाएं दी गईं। इस अवसर पर डा. अनिल अग्रहरि ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनकी दिनचर्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की कुंजी दिनचर्या है। दिनचर्या में बदलाव से मनुष्य के शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव बीमारी को जन्म देते हैं।
संस्था के अध्यक्ष विनायक गुप्ता, सप्ताह चेयरमैन रविशंकर चतुर्वेदी ने आगंतुक चिकित्सक व उनकी टीम का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। अंत में प्रधानाचार्य पूनम सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जितेन्द्र यादव, भारत भूषण पाण्डेय, अनुराग अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान, इकरार खान, कुशाग्र अग्रहरि, अखिलेश कुमार, अब्बास मेंहदी, डा. महेंद्र कुमार बिंद आदि रहे।
Previous articleइंसानी स्लाटर हाऊस: बाराबंकी, जौनपुर के तमाम निजी अस्पताल सरकारी मानक के सौदागर बने!
Next articleजेसीआई सप्ताह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?