बांदा : फौजी ससुर ने किया बहु के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज 

बांदा : फौजी ससुर ने किया बहु के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज 

बांदा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
              जिले में सेवानिवृत्त फौजी ने अपने फौजी बेटे की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने ससुर के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसके पति सेना में हवलदार पद पर दिल्ली कैंट में तैनात हैं। उसके ससुर सेवानिवृत्त फौजी हैं।
इन दिनों वह अपनी ससुराल में रहने आई थी। आरोप है कि देर रात ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जग गए। उन्होंने शिकायत न करने को कहा और धमकाया भी। किसी तरह वह ससुरालियों से बचकर देहात कोतवाली पहुंची। उसने वहां ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Previous articleसुल्तानपुर : टप्पेबाजी के आरोप में भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाया
Next articleबांदा : दिल्ली से कमाकर लौट रहे पिता-पुत्र को जहरखुरानों ने लूटा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?