बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में गाय का जबड़ा उड़ा, उपचार के दौरान मौत 

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में गाय का जबड़ा उड़ा, उपचार के दौरान मौत 

# किसी अराजक तत्व द्वारा खाने के साथ विस्फोटक सामग्री खिलाने की आशंका 

बांदा/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7 

                    बांदा में अराजक तत्त्वों ने एक घिनौना काम किया है। किसी ने गाय के जबड़े को बम से उड़ा दिया। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह मामला शहर कोतवाली के जीआईसी ग्राउंड का है।

पुलिस के अलावा पशु चिकिस्ताधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गाय का इलाज शुरू किया। विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि किसी ने गाय के जबड़े को बम लगाकर उड़ा दिया। हम पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। पशु चिकित्सक ने बताया कि विश्व हिंदू गौ रक्षा समिति द्वारा सूचना दी गई थी कि जीआईसी ग्राउंड में एक गाय विस्फोटक पदार्थ से घायल हो गई है। इसके बाद तत्काल पहुंचकर उसका इलाज किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विस्फोटक पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है। 

इस मामले पर डीएसपी का कहना है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में एक गाय मिली।जिसका जबड़ा निकला हुआ था। तत्काल मौके पर डॉक्टरों की एक टीम बुलाई गई और गाय का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

Previous articleलखनऊ : गलत बिल जारी करने वाले बिजली कर्मियों पर होगी कार्रवाई- एमडी
Next articleमुरादाबाद : लापरवाही… अधूरे छपे राष्ट्र-गान की किताबें हो गई वितरित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?