बाईकों की टक्कर में वृद्ध‌ की मौत, दो घायल

बाईकों की टक्कर में वृद्ध‌ की मौत, दो घायल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              डिहियां गांव के पिलकिछा पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग स्थित ईंट भट्ठे के पास शनिवार को दो बाईकों की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उसके पुत्र को हल्की चोटें आईं। दूसरा बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिनका उपचार सीएचसी पर कराया गया। गंभीर रुप से घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
उधर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रोते बिलखते घर लेकर चले गए।हैदरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय अच्छेलाल दिल्ली से वापस लौटे थे। बदलापुर पहुंचे तो उनका पुत्र संतोष उन्हें बाइक से घर ला रहा था। घर से लगभग एक किलोमीटर पहले उक्त ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे बाईक सवार डिहिया गांव निवासी अनिल की बाइक टकरा गई। दोनों बाईकों की टक्कर में अच्छेलाल की मौत हो गई।
Previous articleकर्तव्य परायण होने की डॉ. आलोक सिंह ने दिलाई शपथ
Next articleरक्तदान कर युवाओं ने किया शहीदों को नमन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?