बानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह का शाहगंज में भव्य स्वागत
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
देवदूत बानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह के शाहगंज आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।नगर के खुटहन तिराहे पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल के नेतृत्व में बानर सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इसके बाद अजीत प्रताप सिंह सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लिनिक पहुंचे,जहां क्लिनिक के प्रबंध निदेशक नरसिंह पालीवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।क्लिनिक की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद श्री सिंह ने बानर सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।साथ ही पालीवाल पेट्स क्लिनिक परिवार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।बताया गया कि अजीत प्रताप सिंह नगर के कुबा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा उनकी माताजी की स्मृति में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचे थे।इस अवसर पर पंकज सिंह,राजेश चौबे, नीरज सिंह,राहुल राज मिश्र,डॉ. नितेश अग्निहोत्री,वीरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ तथा क्लिनिक सहायक कृष्णा प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


















