बारात में मारपीट,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में बारात के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।मनवल गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र राम जियावन हरिजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव से बारात जा रही थी,जिसमें वह डांस कर रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान गांव का आदर्श पुत्र सभाजीत उसे साइड में बुलाकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आदर्श,सत्यम पुत्र लालजीत,अंश पुत्र रामजीत तथा शिव मंगल ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।पीड़ित के अनुसार अगले दिन सुबह वह नहर की तरफ से लौट रहा था,तभी विपक्षी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया।

मारपीट में उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा उनका सिर फट गया।आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी भी देते गए।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
















