बिजली विभाग की विजलेंस टीम पर लगे गंभीर आरोप

बिजली विभाग की विजलेंस टीम पर लगे गंभीर आरोप

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
                जनपद के सुजानगंज और मछलीशहर क्षेत्र में बिजली विभाग की विजलेंस टीम पर उपभोक्ताओं से रिश्वत वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विजलेंस टीम ने सुजानगंज व मछलीशहर में गत दिनों उपभोक्ताओं के मीटरों का बिलिंग डिस्कनेक्शन ऑर्डर बनाया, जो मौके पर बंद पाए गए। उपभोक्ताओं का दावा है कि उन्होंने इसकी शिकायत पहले ही विभाग से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
       
आरोप है कि विजलेंस टीम के अधिकारी और उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उपभोक्ताओं को डराने-धमकाने का काम किया। सुजानगंज में एक मामले में अधिकारी ने उपभोक्ता से दो लाख रुपये जुर्माने की धमकी दी, लेकिन बाद में 20 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही। सहमे उपभोक्ताओं ने जेई को पैसे दे दिए। वहीं मछलीशहर में एक अन्य मामले में बायपास कनेक्शन के नाम पर विजलेंस टीम ने एक उपभोक्ता से दो लाख रुपये वसूलने का मामला भी सामने आया है।
स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को रिश्वतखोरी का खुला खेल करार दिया है।उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मामला गंभीर होने के कारण जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।
Previous articleगैंग रेप मामले में एसआईटी गठित, डीसीपी समेत सर्विलांस टीम तथ्यों का बारीकी से करेंगी परिक्षण
Next articleचौथी पुण्यतिथि पर याद किए गए पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?