बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य पुलिस ने रुकवाया

बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य पुलिस ने रुकवाया

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर गांव में बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव स्थित एक पोखरे के समीप अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा मस्जिद निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था।
इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरु हो गया और बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने तहरीर में बताया कि उक्त स्थल पर प्रत्येक वर्ष होलिका दहन, दुर्गा पूजा पंडाल, मूर्ति विसर्जन  व नागपंचमी पर मेला लगता है। बिना अनुमति नया निर्माण किए जाने से गांव का माहौल बिगड़ सकता है और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान, निरीक्षक किरण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल निर्माण कार्य को बंद कराया। पुलिस ने संबंधित पक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया कि विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किसी प्रकार का धार्मिक निर्माण कार्य किया जाए।पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बताई जा रही है।
Previous articleशादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next articleसुलभ न्याय और सड़क विकास से बदली प्रदेश की तस्वीर: गिरीश चन्द्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?