“बिन पेंदी का लोटा” वाराणसी में लगे नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर
वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
भाजपा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का गठबंधन तोड़ नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार बनाई है। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का विरोध कर दिया। इसी क्रम में भेलूपुर क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन सोनकर ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ नीतीश कुमार के विवादित पोस्टर चिपकाए। पोस्टर में नीतीश कुमार को धोखेबाज और बिन पेंदी का लोटा लिखा हुआ था।

















