बीएचयू के जूनियर डॉक्टर का हॉस्टल में मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा– ‘उसे दोष मत देना’

बीएचयू के जूनियर डॉक्टर का हॉस्टल में मिला शव,सुसाइड नोट में लिखा– ‘उसे दोष मत देना’

वाराणसी।
तहलका 24×7 
               बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर स्थित सुश्रुत हॉस्टल में एनेस्थीसिया विभाग के जूनियर डॉक्टर ऋत्विक कुंदू (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद हुआ।प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार,रविवार की रात सुरक्षाकर्मियों ने कमरे का दरवाजा बंद होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया,जहां डॉक्टर ऋत्विक मृत अवस्था में मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस को मिले तीन पन्नों के सुसाइड नोट में ऋत्विक ने अपने माता-पिता,बहन और करीबी लोगों से माफी मांगी है।
उन्होंने एक युवती का भी जिक्र करते हुए लिखा कि “उसे किसी भी बात के लिए दोष न दिया जाए।वह बहुत अच्छी है,उसने मुझे बहुत प्यार दिया और मेरा हमेशा ख्याल रखा।”नोट में उन्होंने जीवन से निराशा,खुद को असफल मानने और अपने फैसले पर पछतावा जैसी भावनाएं व्यक्त की हैं।साथ ही लोगों से एक-दूसरे के प्रति दयालु रहने और जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने की अपील भी की है।
पुलिस के अनुसार,शुरुआती जांच में एनेस्थीसिया की दवा के ओवरडोज की आशंका है।हालांकि,मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।ऋत्विक कुंदू एनेस्थीसिया विभाग में एमडी प्रथम वर्ष के छात्र थे।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Previous articleसाहसिक कार्रवाई करने वाले दरोगा अनिल कुमार का ग्रामीणों ने किया सम्मान
Next articleहाईकोर्ट के आदेश पर सीमांकन कराने गई टीम पर पथराव, तीन महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?