बेजुबानों की सेवा मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी पहचान : क्षेत्राधिकारी

बेजुबानों की सेवा मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी पहचान : क्षेत्राधिकारी

# पालीवाल पेट्स क्लीनिक एंड सर्जिकल सेंटर पर मिलेगी सभी सुविधा : डा. आलोक

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
                बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी पहचान है। उक्त उद्गार क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान ने रविवार को नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक व सर्जिकल सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।उन्होंने कहा पशु पक्षी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इनकी सेवा करना पुनीत कार्य है। जिसके लिए उन्होंने क्लीनिक संस्थापक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के बीच पूजन पाठ के साथ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी द्वारा फीता काट कर किया गया। तत्पश्चात क्लीनिक संस्थापक डाक्टर पालीवाल व अन्य लोगों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्लीनिक भ्रमण के दौरान मुख्य अतिथि व आगंतुकों द्वारा ओपीडी, आपरेशन थियेटर, ग्रुमिंग व स्टोर सेक्सन समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
क्लीनिक की व्यवस्था देख आगंतुकों ने संस्थापक की प्रशंसा की। डा. पालीवाल ने कहा कि अस्पताल पर सभी पशु पक्षियों के बेहतर इलाज की सुविधा के साथ समय समय पर पशु पालकों के उनकी सही तरह से देखभाल आदि के लिए जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सन्तोष पाण्डेय, डा. राजकुमार मिश्रा, डा. विकास सिंह, संतोष दीक्षित, बृजेश शुक्ल, पंकज सिंह, राघवेन्द्र शुक्ल, राजेश चौबे, राहुल राज मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, आनंद सिंह, सुशील सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का समापन संस्थापक के पिता नरसिंह पालीवाल द्वारा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर किया गया।
Previous articleमनीष अग्रहरि बने लायन्स क्लब के जोन चेयरपर्सन
Next articleमां ने मासूम बेटे को प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?