ब्लॉक प्रमुख का भांजा लापता, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
क्षेत्र के खोभरिया पिलकिछा गांव निवासी व खुटहन ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव के भांजे अंशू यादव (14) के लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। अंशू रविवार दोपहर अपनी रेंजर साइकिल से काला पैंट और लाल शर्ट पहने हुए घर से अकेले निकला था, देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की।

परिजनों के अनुसार अंशू का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। लापता किशोर के परिजनों द्वारा सूचना थाने में भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खोजबीन शुरु कर दी है।


















