भण्डारे में हुई मारपीट में चार घायल, दो गम्भीर

भण्डारे में हुई मारपीट में चार घायल, दो गम्भीर

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
                क्षेत्र के रुधौली गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई कहासुनी ने सोमवार को गंभीर रुप ले लिया। पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव के पंचू यादव के मंदिर पर भंडारे का आयोजन था।
इसी दौरान प्रिंस यादव पुत्र उमाशंकर यादव की गांव के ही सुमित यादव और शुभम यादव पुत्रगण शंकर यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि सोमवार दोपहर बाद उसी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने प्रिंस यादव के घर पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में उमाशंकर यादव (50), राकेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव (24), सीमा यादव पत्नी संतोष यादव (22) परमशिला पत्नी उमाशंकर यादव (45) घायल हो गईं।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सीमा यादव और परमशिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
Previous articleदहेज हत्या के आरोपी पति व सास- ससुर गिरफ्तार
Next articleतहसील परिसर से उप निबंधक कार्यालय हटाने की खबर पर अधिवक्ताओं में आक्रोश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?