भाकपा ने सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र

भाकपा ने सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध व स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को भाकपा (मार्क्सवादी) के बैनर तले एसडीएम पिंडरा को पत्रक सौंपा।
भाकपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तहसील पिंडरा पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के निजीकरण, संविदा कर्मियों के स्थायी न करने तथा स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को पत्रक सौंपा।
इस दौरान कामरेड रामजी सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, संतोष पटेल, उदयराज, प्यारेलाल वर्मा, बचाऊ राम, शिव शंकर लाल, नंदलाल सहित अनेक लोग उपस्थित  रहे।
Previous articleमहिला ने कुम्भ में भटके युवक को परिजनों से मिलाया
Next articleशिक्षक भर्ती घोटाला: मुश्किल में ममता के भतीजे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?