भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग आज…

भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग आज…

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आज भाजपा जिला कार्यालय पर काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा की प्रशिक्षण वर्ग क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित होगा। प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य एवं जिलाध्यक्ष सयुक्त रूप से करेंगे जिसमें शाहगंज की नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल भी उपस्थित रहेगी। द्वितीय सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा विजय बहादुर पाठक सम्बोधित करेंगे। तृतीय सत्र को राज्य सभा सांसद एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी सम्बोधित करेगी।

उसके उपरान्त सवा घण्टे का लन्च ब्रेक रहेगा। चतुर्थ सत्र दोपहर 2:30 से शुरू होगा जिसको प्रदेश महामंत्री भाजपार्टी महिला मोर्चा उषा मौर्या सम्बोधित करेगी। पांचवे एवं समापन सत्र को भाजपा के जिलाध्यक्ष सम्बोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय टीम एवं कार्यसमिति सदस्य और 16 जिले की जिलाध्यक्ष एवं उनकी महामंत्री द्वय रहेगी। प्रशिक्षण वर्ग के लिए क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह को क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया द्वारा दी गयी है।

Previous articleकांग्रेसियों ने द्वय विकास पुरुषों को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Next articleइनर व्हील क्लब जौनपुर ने आयोजित की परिचर्चा संगोष्ठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?