भीषण हादसा: खाई में गिरी बस, सात की मौत, 11 घायल

भीषण हादसा: खाई में गिरी बस, सात की मौत,11 घायल

# तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ हादसा,मृतकों में चालक और परिचालक भी शामिल

चंबा। 
तहलका 24×7 
               हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई,जबकि 11 यात्री घायल हो गए।हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ,जहां बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही शर्मा बस कंपनी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।हादसा इतना भीषण था कि बस के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए और उसकी छत सड़क से जा लगी।
दुर्घटना के समय बस में करीब 18 से 20 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।टक्कर के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए थे।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को बस से बाहर निकाला गया।सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती कराया गया है।तीसा थाना के अतिरिक्त एसएचओ अनुभव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की।
पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस शर्मा बस कंपनी की है,हादसे में चार पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हुई है।मृतकों में बस चालक और परिचालक भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान रूप सिंह(35)पुत्र राधा राम,निवासी चिल्ली,डाकघर थल्ली,तहसील चुराह(चालक),तेज सिंह (39)पुत्र प्यारेलाल,निवासी सत्यास,डाकघर तरेला, तहसील चुराह(परिचालक),जगदेव शर्मा(50)पुत्र धर्म सिंह,देसराज(35)पुत्र त्रिलोचन,जगदेई (24) पुत्री हरि लाल,हरदेई (43)पत्नी जगदेव निवासी बाहला,डाकघर देवीकोठी,नीलम(34)पत्नी मोती सिंह,निवासी देवीकोठी के रुप में हुई।
जबकि घायलों में कर्ण सिंह उर्फ साहिल(18)निवासी बैरागढ़,सुष्मिता (32) निवासी अयोध्या,प्रियंका (5), हर्षु (4),काव्या (11) निवासी देवीकोठी,पानो देवी (41), पत्नी योगेंद्र मंगल,निवासी डिरयाला, देवीकोठी,धन्नी (40),निवासी रण्डियून्ड,डाकघर देवीकोठी,धर्मों देवी (62) पत्नी जस्सा राम,निवासी घुलेई,अप्रित मंगल (11) पुत्र योगेंद्र मंगल निवासी डिरयाला,देवीकोठी,नेहा (10) निवासी देवीकोठी,विजय कुमार (34) पुत्र बेलीराम, निवासी सरवास डाकघर तेरला हैं।
फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका।पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बस की तकनीकी स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
Previous articleसपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती
Next articleपत्थर से कूंचकर व्यवसायी की हत्या, दो पर जानलेवा हमला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?