मकान की मरम्मत करा रही महिला को मनबढ़ ने पीटा

मकान की मरम्मत करा रही महिला को मनबढ़ ने पीटा

वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               अपने मकान की मरम्मत करा रही महिला को गांव के दंपति ने पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथौली गांव की है।पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता संगीता गौड़ पत्नी संजय गौड़ ने बताया कि वह अपने पुराने मकान की मरम्मत करा रही थी।
दिन में साढ़े 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही ईन्दू सिंह और उसके पति उदय प्रताप सिंह ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए पिटाई कर दी,  जिससे संगीता के दाहिने अंगुली में गंभीर चोटें आई हैं। लोगो के आते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। उक्त लोगों के खिलाफ फूलपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।
Previous articleसात दिवसीय समर कैंप शुरू
Next articleहत्या नहीं हार्ट अटैक से हुई थी सेल्समैन की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?