35.6 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली, छात्राएं हुईं पुरस्कृत

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकली रैली, छात्राएं हुईं पुरस्कृत

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को फूलपुर में छात्र छात्राओं द्वारा वृहद रैली निकाल कर वोट देने के लिए जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर एसडीएम पिंडरा ने रवाना किया।
संत नारायण बाबा इंटर कालेज खालिसपुर के सैकड़ो छात्र छात्राओं द्वारा तकरीबन एक किमी लम्बी निकली रैली सुबह साढ़े सात बजे फूलपुर स्थित पेट्रोल पंप से डीजे व बैंडबाजे के साथ निकली। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो फूलपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से होते पुनः पेट्रोल पंप  पर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के दौरान मतदान के महत्व और वोट के अधिकार से सम्बंधित तख्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ गगनचुंबी नारे लगाते हुए छात्र छात्राएं ग्रामीणों को जागरूक करते रहे। छात्र छत्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बन्धी पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें सर्वश्रेष्ठ पांच छात्राओ को पुरस्कृत किया गया।
रैली को सम्बोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि वोट से एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है, जिससे विकास की योजनाएं बनती हैं। सभी को अपने वोट का महत्व समझना चाहिए। रैली को तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव व विजय श्रीवास्तव, प्रबन्धक श्रीप्रकाश मिश्रा, सचिव मीना मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन हेमंत मिश्रा ने किया।इस दौरान इंस्पेक्टर संजय मिश्रा, कानून-गो, लेखपाल व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37159770
Total Visitors
764
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब 

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब  # आदर्श आचार संहिता को तार तार करने का वीडियो वायरल,...

More Articles Like This