मदर्स डे पर प्रसूता माताओं को दिए उपहार

मदर्स डे पर प्रसूता माताओं को दिए उपहार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने मदर्स डे धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संस्था ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव प्रसूता माताओं को पौष्टिक आहार किट एवं बच्चों के लिए मच्छरदानी वाला बिस्तर उपहार स्वरूप दिया। इस मौके पर डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी और नवजातों का टीकाकरण कराने के लिए निर्देशित किया।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि मदर्स डे के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें स्पेशल महसूस कराने के लिए उन्हें उपहार स्वरूप पौष्टिक आहार किट और जरूरी दवाइयां वितरित की गईं। बच्चों की सुरक्षा के लिए मच्छरदारी वाले बिस्तर दिए गए। इस मौके पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने बच्चों के लिए टीकाकरण को अनिवार्य बताया और टीकाकरण चार्ट का पूरी तरह पालन करके समय समय पर टीका लगवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चे के साथ अपना भी ध्यान रखने की जरूरत है।
संस्था ने सभी प्रसूताओं को प्रोटीन पाउडर, आयरन की गोली और जरूरी दवाएं, फल आदि दिए। कार्यक्रम संयोजक रुचि राव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में डॉ. जमालुद्दीन, गिरीश चंद्र, वीरेंद्र जायसवाल, अमृता जायसवाल, रवि अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, सुमित अग्रहरि, आदर्श अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Previous articleयुद्ध विराम: भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका बना सरपंच! 
Next articleसमाजसेवी व शिक्षक भगवान सिंह के निधन से शोक की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?