मलिन बस्ती की मूलभूत सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी ने दिया ज्ञापन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष व समाज सेविका डॉ अंजना सिंह ने मड़ियाहूं रोड स्थित चांदपुर कॉलोनी में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी और सड़क के संदर्भ एवं मलीन बस्तियों में रहने वाली ग़रीब महिलाओं को आवास मुहैया कराने को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया।

















