महाकाल गैंग का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

महाकाल गैंग का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए महाकाल गैंग के वांछित अभियुक्त प्रीतम यादव उर्फ मुलायम यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गडासानुमा धारदार हथियार बरामद किया है।
             
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मनोज कोटेदार पर हमले में शामिल आरोपी अपने साथियों संग कोई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इटौरी क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान तीनों अभियुक्त भागने लगे, जिसमें से दो फरार हो गए जबकि प्रीतम यादव बाइक से गिरकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह महाकाल गैंग का सदस्य है और दुश्मनी होने पर पूरा गैंग एकजुट होकर वारदात करता है। उसने स्वीकार किया कि इटौरी और सिद्दीकपुर की घटनाओं में गैंग के सदस्य शामिल रहे।अपने फरार साथियों के नाम मोहित यादव और प्रांजल यादव बताए, जबकि अन्य सदस्यों में अनुराग यादव उर्फ पिंटू, राजगौरव श्रीवास्तव उर्फ लाला व ओमकार सिंह का नाम लिया।
Previous articleप्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व कांग्रेसी लिए गए हिरासत में
Next articleआल इंडिया नाइट कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य आगाज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?