महिला की पिटाई के चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

महिला की पिटाई के चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव में दबंगों ने चूड़ी बेचकर जीवन यापन करने वाली महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की  तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
उक्त गांव निवासिनी नूरजहां पत्नी स्व. बुद्धू चूड़ी बेचने का काम करती है, पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व पड़ोस की रहने वाली सबाना से मामूली विवाद हो गया था, सबाना ने इसकी जानकारी अपने भाई मटियरा निवासी सुबहान को दी, बीते सोमवार को शबनम चूड़ी बेचने मटियरा गांव गई थी, जहां सुबहान ने उसकी पिटाई कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि दूसरे दिन सबाना व इनके लड़के निरहू व गोकुल व साबाना का भाई सुबहान रात 10 बजे घर में घुसकर सभी लोग नूरजहां की फिर पिटाई करते हुए घर के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपित घर में बंधी बकरी को मारकर उसका पैर तोड़ दिये।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शबाना पत्नी लम्बू सहित चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शबाना सुबहान, निरहू व गोकुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleपीडीए परिवार के शपथ पत्र के साथ वोट काटे जाने का जवाब दे चुनाव आयोग : शर्मिला रमेश
Next articleअब एसी की जरूरत नहीं!
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?