महिला चोर गिरफ्तार, नगदी व चेन बरामद

महिला चोर गिरफ्तार, नगदी व चेन बरामद

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              पुलिस ने एक चेन चोर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बरामदपुर की रहने वाली आरती के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार बीते 13 मई को बुढ़िया माई मंदिर में दर्शन के दौरान आरोपी ने दरियापुर निवासी हिमांशू यादव की मां संतराजी देवी की सोने की चेन चुरा ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक मुन्नालाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को हुसैनाबाद नहर पुलिया से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की चेन को उसने अंबेडकरनगर में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleप्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या, दो गिरफ्तार
Next articleशिक्षकों की मुहिम लाई रंग, आपसी सहयोग से छात्रा का हुआ बीएचयू में कराया ऑपरेशन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?