महिला सहकर्मी ने आशिकमिजाज गुरु जी को जूती दिखाकर नशा उतारा

महिला सहकर्मी ने आशिकमिजाज गुरु जी को जूती दिखाकर नशा उतारा

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               क्षेत्र के एक विद्यालय में बतौर गुरूजी उस समय चर्चा का केंद्रबिंदु बनकर छा गए, जब उसी क्षेत्र में तैनात महिला सहकर्मी के द्वारा जूती का आइना दिखाया गया। जूती का आइना देखते ही गुरूजी जहां पूरी तरह सहम गए, वहीं मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लेकर लोग चटखारे लेकर दिनभर चर्चा में मशगूल रहे।अपने मनचलेपन की आदत से हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मास्साब आए दिन प्रेम प्रपंच के क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं।
महंगे जूते, कपड़े से ठाट-बाट बनाकर अपने आप को सजाए रखना जहां उनकी फितरत में है, वहीं रंगीन मिजाजी के लिए भी कुछ कम मशहूर नहीं है। इसी आदत से मजबूर नित नए प्रयोग को लेकर चर्चाओं में रहने वाले उक्त मास्साब उस समय पुनः चर्चा में आ गए, जब उन्होंने एक महिला सहकर्मी को लिफ्ट देने का आफर कर दिया। औरों से अलग रहने वाली सहकर्मी का मूड भांपने में गुरूजी यहां असफल हो गए। उस जब सहकर्मी महिला ने विरोध में अपनी जूती को आईना के रूप में दिखाया तो उन्हें दिन में तारे नजर आ गए।
मामला एक मीटिंग से वापसी के दौरान हुआ।फिर क्या था, मामले के चश्मदीद कुछ लोगों से रहा नहीं गया। लोग चटखारे लेकर चर्चाओं में डूब गए। बहरहाल गुरूजी मौके की नजाकत भांपते हुए वहां से बची- खुची इज्जत समेट कर निकल लेने में ही अपनी भलाई समझी।
Previous articleहाईड्रा मशीन से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, चालक फरार
Next articleभाजपा नेता ने कार्यालय में की आत्महत्या, बरामद सुसाइड नोट में कर्ज का बोझ बताया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?