मां के नाम पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
सोमवार को शिक्षा क्षेत्र का पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा ने मां के नाम पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान दो फलदार पौधे रोपे गए।

एक पेड़ माँ के नाम की थीम पर अमल करते हुए हुए सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में आम और आंवले के दो पौधे रोपित किए। पौधरोपण के पश्चात प्रधानाध्यापक गिरीश चन्द्र यादव व शैक्षणिक कर्मियों समेत छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही शिक्षा अधिकारी श्री सिंह द्वारा विद्यालय का भौतिक रुप से निरीक्षण करते हुए नामांकन समेत पठन-पाठन का भी जायजा लिया गया।

इस दौरान पूर्व एआरपी पंकज सिंह, नरेंद्र वर्मा, दिलीप कुमार, धर्मराज समेत शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


















