मां को श्रद्धांजलि देने शेरवा पहुंचे डॉ. आलोक पालीवाल, कहा- सेवा का रिश्ता भावनाओं से भी होता है

मां को श्रद्धांजलि देने शेरवा पहुंचे डॉ.आलोक पालीवाल,कहा- सेवा का रिश्ता भावनाओं से भी होता है

जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              बेजुबानों की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखने वाले पशु चिकित्सक डॉ. आलोक सिंह पालीवाल बुधवार सुबह सिकरारा थाना क्षेत्र के शेरवा गांव पहुंचकर वानर सेना प्रमुख अजीत सिंह की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
डॉ. पालीवाल ने दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है।मां के संस्कार,आशीर्वाद और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं,जो हर परिस्थिति में उसे सही राह दिखाते हैं।उन्होंने कहा कि सेवा केवल बेजुबान पशुओं की देखभाल तक सीमित नहीं है,बल्कि किसी के दुख और कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना भी सच्ची मानवता का परिचायक है।
कहा कि समाज में संवेदनाएं और आपसी सहयोग ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने कहा,”रिश्ते केवल खून के नहीं होते,बल्कि सम्मान, प्रेम और संवेदनाओं के आधार पर भी बनते हैं।किसी परिवार के दुख की घड़ी में उसके साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है।इस अवसर पर शिक्षक एवं पत्रकार राजेश चौबे पत्रकार डॉ. अनिल यादव उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रेम,करुणा,सेवा और इंसानियत के मूल्यों पर भी चर्चा हुई।उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे अवसर हमें एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील और सहयोगी बनने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और परिवार के प्रति अपने सम्मान को भी व्यक्त किया।
Previous articleआईएएस अधिकारी को बचाने के लिए शोर मचा रहे हैं अखिलेश यादव” ओमप्रकाश राजभर का आरोप
Next articleगिरफ्तारी में कानून तोड़ा तो नहीं चलेगा: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो मामलों में हिरासत अवैध ठहराई, तत्काल रिहाई के आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?