मां दुनिया की सबसे शक्तिशाली उर्जादायिनी : कौशलेंद्र
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
माँ दुनियां की सबसे शक्तिशाली उर्जादायिनी है, जो जीवन मे संस्कार संग दिशा प्रदान करती है। उक्त बातें शनिवार को कैथाैली स्थित मां शारदा इंग्लिश स्कूल में मातृशक्ति वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करते हुए मुख्य अतिथि कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कही।

उन्होंने कहाकि मां ही शक्ति है, मां ही अनंत ऊर्जा है। यह दुनिया जो इतनी सुंदर दिखाई देती है इस सब के पीछे अगर किसी का योगदान है तो वो मां का है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सराहनीय मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि व मातृशक्ति का स्वागत विजेंद्र नारायण सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक राखी सिंह ने किया। संचालन जेपी सिंह ने किया।

इस अवसर पर रानी विश्वकर्मा, जटाशंकर सिंह, आशीष सिंह, धीरज पाठक, डॉ. प्रशांत सिंह, नीलिमा पाठक, प्रियंका सिंह, प्रिया पांडेय समेत मां की शक्ति के स्वरूप मां और अभिभावक सम्मिलित हुए।


















