मां-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मां-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

हरिद्वार।
तहलका 24×7
               उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और राजनीति दोनों को झकझोर कर रख दिया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पर अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण करवाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोप सामने आने के बाद संबंधित नेत्री की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर दी गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसकी 13 वर्षीय बेटी पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। हाल ही में जब बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखा गया और वह लगातार गुमसुम रहने लगी, तो पिता ने उससे बातचीत की। बातचीत में जो खुलासा हुआ, वह चौंकाने वाला था।
बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां ने अपने प्रेमी सुमित पटवाल समेत अन्य लोगों से उसका यौन शोषण करवाया। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर मां को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है। पूरा मामला बाल अधिकारों और महिला सुरक्षा के नजरिए से बेहद गंभीर है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleगांव में शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर भड़के ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों से की वार्ता
Next articleआत्मरक्षा शिविर के दौरान निकाली पर्यावरण जागरुकता रैली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?