मामूली विवाद में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, किया आत्महत्या का प्रयास
भदोही।
तहलका 24×7
जिले में सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित बिन्द पुत्र राम जियावन बिन्द ने घरेलू विवाद में तैश में आकर पत्नी पर चाकू से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस, फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई मिर्जापुर जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र के चंदेल डडिया निवासी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी रोहित बिन्द ने खुद भी सिंदूर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ जारी है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में रखा गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















