माल गोदाम पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
# मजदूरी बढाने के वादे पर तीन घंटे बाद काम पर लौटे श्रमिक
शाहगंज, जौनपुर।
तहलका 24×7
माल गोदाम पर लगने वाली रैक की लोडिंग करने वाले श्रमिकों ने सोमवार की सुबह पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर गए। जिसके चलते गोदाम पर रखी सीमेंट को उठाने से मना कर दिया। ठेकेदार द्वारा मजदूरी बढ़ाने के वादे पर तीन घंटे के बाद काम पर लौटे।गोदाम पर पल्लेदारी करने वाले लगभग 150 श्रमिक काफी समय से तीन रुपये बीस पैसे पर प्रति बोरी ढोने का काम करते हैं, जो लम्बे समय से पारिश्रमिक बढाने की मांग कर रहे थे।

सोमवार की सुबह मजदूर एकजुट होकर सीमेंट की लगी रैक की बोरियों को उठाने से मना करते हुए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिए। मामले की सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने धरना समाप्त कराने के लिए मजदूरों पर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश की, जिसके बाद ठेकेदार ने मजदूरों की मांग पर दस पैसे प्रति बोरी पारिश्रमिक बढाने का वादा किया। जिसके बाद मजदूर काम पर लौटे।

















