मास्टर चाबी से घर का ताला खोल चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी किया पार

मास्टर चाबी से घर का ताला खोल चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी किया पार

# सांप के डर से रात में पड़ोसी के घर सोया था परिवार,सुबह घर में बिखरा मिला सामान

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के धमौर गांव में शनिवार देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई।
गांव निवासी इसरार पुत्र खालिक के अनुसार शनिवार शाम उनके घर में एक जहरीला सांप दिखाई दिया था। भय के कारण परिवार घर में ताला लगाकर पड़ोसी के घर जाकर रात बिताई।इसी दौरान आधी रात के बाद चोरों ने कथित तौर पर मास्टर चाबी से घर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला खोल दिया।चोर अलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठियां,कान का झाला,मांग टीका,दो मंगलसूत्र,दो जोड़ी चांदी की पायल तथा करीब 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिवार घर लौटा तो ताला खुला मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए।घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस और खुटहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Previous articleपेपर लीक पर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 साल जेल, 10 करोड़ जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान
Next articleनई पीढ़ी को आदेश नहीं, संवाद चाहिए: मोहन भागवत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?