मिड कान में मिली सफलता पर जेसीआई ने किया अवार्ड सेलिब्रेशन

मिड कान में मिली सफलता पर जेसीआई ने किया अवार्ड सेलिब्रेशन

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य
तहलका 24×7
              जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा गुरुवार रात होटल शाहगंज पैलेस में अवॉर्ड सेलिब्रेशन व गाला नाइट्स का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जोन वाइस प्रेसिडेंट जेएफएम सोनम चतुर्वेदी रहीं। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायन, भाषण और शायरी से समां बांधा गया।अध्यक्ष विनायक गुप्ता ने उपस्थित लोगों को जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा जोहार मिडकॉन अधिवेशन रांची में प्राप्त 40 अवॉर्ड्स व रिकग्निशन की जानकारी दी।
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम में 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनम चतुर्वेदी ने संस्था के सदस्यों को मेदांता हॉस्पिटल का हेल्थ कार्ड वितरित किया। उन्होंने जेसीआई शाहगंज संस्कार के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संचालन रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने किया। अंत में सचिव मिन्हाज एराकी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अग्रहरि समाज के अध्यक्ष शीम प्रकाश अग्रहरि, आनंद गुप्ता, रवि अग्रहरि, अजेंद्र अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. नीरज सोनी, डॉ. नदीम खान, डॉ. अतुल यादव, मंडल समन्यवक गुलाम साबिर, बिजेंद्र अग्रहरि, एकलाख खान, पंकज सिंह, अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, इकरार खान, साकिब खान, सरफराज, फहद खान, रेनू सोनी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Previous articleवोटर लिस्ट के लिए आधार, वोटर आईडी को वैध दस्तावेज मानने पर विचार करे चुनाव आयोग : सुप्रीम कोर्ट
Next articleविद्यालय मर्ज किए जाने पर शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने की बैठक, दी प्रदर्शन कर दी चेतावनी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?