मिर्जापुर : महिला जेई के साथ दुष्कर्म का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

मिर्जापुर : महिला जेई के साथ दुष्कर्म का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

मिर्जापुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 महिला जेई के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पहले पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद महिला जेई और उसके विभाग के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। मामले में मेडिकल रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पीड़िता ने रक्षाबंधन पर आरोपी ठेकेदार को राखी बांधी थी। दरअसल, आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है और वो अक्सर घर आता-जाता रहता था।
गैर जनपद निवासी महिला मिर्जापुर जिले में एक विभाग में जेई है। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। उसके पति का एक दोस्त ठेकेदार है, जो उसके घर पर आता जाता रहता था। आरोप है कि मंगलवार को उसके पति गांव गए थे। ठेकेदार सुहैल खान निवासी गोंसाई तालाब (घुरहूपट्टी) कोतवाली शहर रात 11 बजे उसके घर आकर दरवाजा खटखटाया। पूछने पर बताया कि कुछ काम है। दरवाजा खोलने पर वह अंदर आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती किया। महिला ने शोर मचाया और नाखून से हमला किया। जिसके चलते ठेकेदार भाग गया। महिला जेई ने सूचना पुलिस को दी। तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया।

गुरुवार को महिला जेई और विभाग के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला जेई ने बताया कि रक्षाबंधन पर ठेकेदार उसके घर आया था। उसने ठेकेदार को भाई मानते हुए राखी बांधी थी। मंगलवार रात उसने अकेले होने का फायदा उठाकर घर पर आकर जबरदस्ती किया।
Previous articleजौनपुर : बदलापुर में डेंगू संक्रमण बेकाबू, फिर मिले 17 नए मरीज
Next articleपाकिस्तान से आई कॉल, व्हाट्सअप पर भेजी सिर कटी हुई तस्वीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?