मीट बनाने को लेकर हुई तकरार में साले ने जीजा को पीटा
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
मीट बनाने के लिए पत्नी के इनकार करने पर पति की डांट से नाराज पत्नी ने मायके फोन कर दिया। इस खबर को लगते बहन की ससुराल पहुंचे साले ने जीजा की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में जीजाजी को गंभीर चोटें आईं। घटना बीती रात की बताई जाती है।पुलिस को दी गई तहरीर में महेश कुमार निवासी पिंडरा तीनघरवा ने आरोप लगाया कि बीती रात 7 बजे पत्नी को मीट बनाने के लिए कहा, लेकिन वह इनकार कर दी। जिसपर उसने डांट फटकार लगाई।

नाराज पत्नी घर से बाहर निकली और मायके फोन कर दी। साला विशाल निवासी राजपुर थाना सिंधोरा अपने चार साथियों के साथ रात 11 बजे बाइक से घर पहुंचा और घर के अंदर मुंह में कपड़ा ठूस कर लात घूसों और डंडे से जमकर पीटा और बाहर से ताला बन्दकर पत्नी बच्चे को लेकर साथ चला गया। किसी तरह खिड़की से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तहरीर के बाद जांच पड़ताल में जुट गई।


















