मुआवजा दिए बिना जमीन अधिग्रहण पर भड़के काश्तकार, रोका काम

मुआवजा दिए बिना जमीन अधिग्रहण पर भड़के काश्तकार, रोका काम

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               जौनपुर से अंबेडकर तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बिना मुआवजा दिए जमीनों का अधिग्रहण किए जाने के दौरान रविवार को मनेछा में किसान भड़क गए।किसानों ने जेसीबी से शुरु हुए काम को रोक दिया। मौके पर पहुंचे  राजस्व कर्मियों से बिना मुआवजा दिए काम न करने की बात कही।राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए के चौड़ीकरण का काम चल रहा है।
मनेछा गांव की जमीन अधिग्रहण करने सुबह जेसीबी मशीन पहुंची तो किसानों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। सूचना पर नायाब तहसीलदार पीयूष सिंह, कानूनगो संजय राय, लेखपाल पुनीत, अनिरुद्ध, अंकित और प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने कहा कि जबतक उनके जमीन का मुआवजा नहीं मिलता वह काम नहीं करने देंगे। किसान रामधारी, रामफेर बिंद ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी तीन बिस्वा जमीन अधिग्रहण की नोटिस मिली है। जबकि 14 बिस्वा जमीन अधिग्रहण की जा रही है।
उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद किसानों को भरोसा दिलाया गया कि बुधवार उनकी जमीन का मुआवजा मिल जाएगा। मुआवजा मिलने तक काम रुका रहेगा।इस दौरान किसान अशोक बिन्द, बाबूराम, तिलकधारी, रामकरन, रामबली, चंद्रिका, रामफेर, लालचंद, फूलचंद, राम सिंगार, रामचंद्र, छविराज गौतम समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
Previous articleविश्व पशु चिकित्सक दिवस पर डा. पालीवाल हुए सम्मानित
Next articleपहलगाम आतंकी हमला भारत की अस्मिता पर हमला है : इंदु सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?