32.8 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

मुख्यमंत्री को काला झंड़ा दिखाने के प्रकरण में 2 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

मुख्यमंत्री को काला झंड़ा दिखाने के प्रकरण में 2 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  मुख्यमंत्री के काफिले को आशीष यादव उर्फ़ मुलायम यादव पुत्र स्व. राम अकबाल यादव निवासी ग्राम ढेमा थाना बदलापुर द्वारा काला झण्डा दिखाया गया। आशीष यादव को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि आशीष यादव, सर्वेश यादव उर्फ लल्ला पुत्र पंचम यादव निवासी ग्राम शेरवाँ थाना सिकरारा के साथ आया था। दोनों व्यक्ति मीडिया कवरेज के बहाने मेडिकल कालेज को कवर करने हेतु सड़क के दूसरे तरफ खड़े थे। आशीष अपने जेब में काली पन्नी रखा था, काफिला निकलने के दौरान आशीष द्वारा उसी पन्नी को दिखाया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मय बाइक और मोबाइल गिरफ़्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं मौक़े पर डयूटी में तैनात 2 उपनिरीक्षक और 6 आरक्षी को लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित कर दिया गया है।

# निलम्बित पुलिसकर्मियों का विवरण

1. उ0नि इंद्रजीत यादव
2. उ0नि0 मनोज पाण्डेय
3. का0 राजू चौहान
4. का0 सूरज सोनकर
5. का0 शेषनाथ चौहान
6. का0 अभिषेक यादव
7. का0 सुनील कुमार यादव
8. का0 जयराम

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37349314
Total Visitors
542
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़ 

भागवत कथा के दूसरे दिन श्रोताओं की उमड़ी भीड़  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 शेखपुर...

More Articles Like This