मुठभेड़ के बाद जहरखुरान गिरफ्तार, तमंचा-नकदी बरामद

मुठभेड़ के बाद जहरखुरान गिरफ्तार,तमंचा-नकदी बरामद

# ट्रेन-बस यात्रियों को बनाता था निशाना,तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर जहरखुरानी को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से तमंचा,कारतूस और नकदी बरामद हुई है,जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर चिरैया मोड़ रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की गई।
इसी दौरान पुलिस टीम से मुठभेड़ में पंकज निषाद निवासी लेदौरा थाना अहिरौला,आजमगढ़ को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी में उसके पास से 0.315 बोर का तमंचा,एक खोखा,एक जिंदा कारतूस और 9 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ ट्रेन और रोडवेज बस से उतरने वाले यात्रियों को वाहन सुविधा के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाता था। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर सामान लूट लेते थे।आरोपी ने 18 मार्च को रोडवेज से एक बुजुर्ग महिला को इसी तरह शिकार बनाने की बात कबूल की है।घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
इस संबंध में थाना शाहगंज पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर हत्या के प्रयास,हत्या,एनडीपीएस एक्ट और लूट सहित एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय,रामचंद्र सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।
Previous articleस्मार्ट मीटर पर बड़ा खुलासा: उपभोक्ता की सहमति के बिना प्रीपेड मीटर लगाना गैरकानूनी
Next articleयूपी का अनोखा स्कूल: 10 शिक्षक, 19 छात्र… मौके पर मिले सिर्फ 7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?