मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार

# दाएं पैर में लगी गोली उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             मरहट नहर पुलिया के बगल बड़नपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। वह जौनपुर, आजमगढ़ व अंबेडकर नगर जिले के विभिन्न थानों में वांछित चल रहा था। पुलिस फायरिंग से तस्कर के दाएं पैर में गोली लगी।
खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी कलीम पुत्र अब्दुल सलाम जौनपुर जिले के अलावा आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिले में पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। तीनों जिलों में उसके खिलाफ कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी तलाश कई थानों की पुलिस कर रही थी।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि कलीम उक्त ईंट भट्ठे के पास बाइक लेकर खड़ा है। वह कोई घटना अंजाम देने के फिराक में है।प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ खेतासराय मार्ग पर दोनों तरफ से घेराबंदी की।
खुद को पुलिस से घिरता देख कलीम ने पुलिस पर तमंचा से फायर कर दिया। अंधेरा होने की वजह से गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके दाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए भेज दिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा, खोखा और कारतूस, चोरी की बाइक व सात सौ रुपए बरामद करने का दावा किया।
Previous articleचंदन मिश्रा हत्या: तौसीफ उर्फ बादशाह निकला मास्टरमाइंड, सभी हमलावरों की पहचान
Next articleकिसी भी कीमत पर नहीं संचालित हो पाएंगे बिना मान्यता के स्कूल : विपुल उपाध्याय 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?