30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

मुम्बई : राष्ट्र निर्माण के आधार हैं शिक्षक- अशोक सिंह

मुम्बई : राष्ट्र निर्माण के आधार हैं शिक्षक- अशोक सिंह

मुंबई।
तहलका 24×7
               डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष में भांडुप स्थित एन्न इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ट्रस्टी समाजसेवी, उद्योगपति अशोक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार होते हैं। हमें उनका सम्मान करते हुए गौरव का अनुभव होना चाहिए। शिक्षक बचपन में जो संस्कार बच्चों में देते हैं वही आगे बढ़कर वट वृक्ष बन जाता है।

समाज को नई दिशा देने और उन्हें संस्कारित करने का महत्वपूर्ण भार शिक्षक ही उठाते हैं।राष्ट्र उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्टी चंदन सिंह, ऑफिस इंचार्ज शालिनी सिंह, प्रिंसिपल मोनिका यादव, इशरा सिद्दीकी, रागिनी सिंह के अलावा सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। अशोक सिंह के हाथों सरस्वती पूजन के बाद सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37284812
Total Visitors
575
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This