मुरादाबाद : बेंगलुरु से फोन पर दिया तीन तलाक

मुरादाबाद : बेंगलुरु से फोन पर दिया तीन तलाक

मुरादाबाद।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                       नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बेंगलुरु से फोन पर तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि सास और ननद ने भी दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया है।
पीड़ित महिला ने नागफनी थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 22 नवंबर 2019 को बेंगलुरु निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि पति ने दूसरे लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। ससुरालियों का उत्पीड़न बढ़ता गया तो पीड़ित अपने मायके आ गई। महिला ने बताया कि 31 अगस्त 2022 को पति ने उसे फोन किया और दबाव बनाया कि वह अपने मायके से दस लाख रुपये लेकर आए।
तब ही घर में रहने दिया जाएगा। महिला ने कहा कि उसके मायके वाले दस लाख रुपये नहीं दे पाएंगे। तब पति ने फोन पर ही महिला को पहले गाली गलौज की। इसके बाद तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleवाराणसी : 26 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अजय राय के खिलाफ आरोप तय
Next articleयूपी में 125 पुलिसकर्मियों के परिजनों को नहीं मिला मुआवजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?