मुश्किल में बाबा रामदेव, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, बालकृष्ण पर भी कार्रवाई

मुश्किल में बाबा रामदेव, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, बालकृष्ण पर भी कार्रवाई

नई दिल्ली।
तहलका 24×7.                                                              योग गुरु बाबा रामदेव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। केरल की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। रामदेव के अलावा पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ भी वारंट जारी किया है।पलक्कड़ जिले की कोर्ट दोनों के ही खिलाफ यह वारंट उनकी गैर हाजिरी के कारण जारी की है।

बता दें कि वे केरल के ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा दिव्य फार्मेसी के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मामले में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट दोनों के खिलाफ 15 फरवरी को पेश होने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने एक फरवरी को इन आरोपियों के खिलाफ जमानत योग्य वारंट जारी किया था, ताकि वे कोर्ट में पेश हो सकें। यह मामला दिव्य फार्मेसी द्वारा कथित रुप से भ्रामक चिकित्सा विज्ञापन प्रसारित करने से जुड़ा है, जिस पर केरल ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की है।

Previous articleसमूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
Next articleकपड़े की दुकान में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने किया काबू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?