मैजिक वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत, एक घायल

मैजिक वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत, एक घायल

वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             फूलपुर स्थित नाद नदी के समीप शनिवार को मैजिक के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर निवासी रमेश पटेल का 18 वर्षीय पुत्र राजन पटेल अपने पड़ोसी अमिष पटेल के दादा की तेरहवीं का कार्ड बांटने निकला था।
कठिराव से कार्ड बांटने के बाद फूलपुर में अमिष अपने जीजा शिवा पटेल के घर कार्ड देने जा रहा था, फूलपुर नाद नदी के समीप सामने से आ रहे मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर सिर के बल गिरते ही राजन पटेल की मौके पर मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा पड़ोसी 16 वर्षीय अमिष पटेल का दाहिना पैर टूट गया।  टक्कर के बाद मैजिक वाहन पिंडरा की तरफ भाग निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को पिंडरा पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिवार के साथ रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार बिना हेमलेट के थे। यदि हेमलेट पहने होते तो शायद जान बच जाती।
Previous articleईरान से लंबा सफर तय कर भारत लौटीं फरीदा
Next articleबिना पंजीयन संचालित अवैध अस्पताल कराया गया बंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?