मो. हसन के प्राचार्य अब्दुल कादिर, उनके भाई सहित 4 के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल

मो. हसन के प्राचार्य अब्दुल कादिर, उनके भाई सहित 4 के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल

# मामला बयाना में दिये गये 15 लाख रूपये मांगने पर मारपीट व धमकी देने का

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य अब्दुल कादिर खां, उनके भाई सहित दो अन्य के खिलाफ स्थानीय दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल हुआ। यह परिवाद एक पीड़ित महिला की शिकायत पर न्यायालय ने दर्ज किया है।
न्यायालय से मिले नकल परिवाद पत्र के अनुसार विद्या पत्नी सितन्जू यादव निवासी नटौली आजमगढ़ रोड थाना शाहगंज से गुलाम अब्दुल कादिर खां व उनके भाई मोहम्मद नासिर अहमद ने 15 लाख रूपये इसलिये लिया था कि विद्या को शाहगंज क्षेत्र के मनेछा में जमीन देंगे। बाद में शाहगंज के जेसीज चौक निवासी पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल एंव उनके पुत्र अनुराग जायसवाल द्वारा अधिक पैसा दिये जाने से विद्या को जमीन विक्रय नहीं किया गया।
पीड़िता के अनुसार गुलाम अब्दुल कादिर खां व उनके भाई मोहम्मद नासिर अहमद ने मुझे दिखायी गयी उस जमीन को 2 करोड़ 49 लाख रूपये में उक्त पिता-पुत्र के हाथों बेच दिया। हद तो तब हो गयी जब मुझे न जमीन दिया गया और न ही बयाना के तौर पर दिया गया 15 लाख रूपया वापस किया गया। इतना ही नहीं, बार-बार मांगने व अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिये गये नोटिस से आक्रोशित होकर गुलाम अब्दुल कादिर खां व उनके भाई कुछ अन्य लोगों ने मेरे घर पर चढ़कर मुझे गाली देते हुए मारपीट किये।
शाहगंज कोतवाली पुलिस से की गयी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसको गम्भीरता से लेते हुये एसीजेएम द्वितीय ने परिवाद दाखिल करा दिया। उक्त परिवाद गुलाम अब्दुल कादिर खां, उनके भाई मोहम्मद नासिर अहमद निवासी ग्राम उत्तर पट्टी, पोस्ट हिन्दी बघैला, तहसील सदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 452, 504, 506, 427 के तहत दाखिल हुआ है। बता दें कि गुलाम अब्दुल कादिर खां नगर के शाहगंज पड़ाव स्थित मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य एवं मोहम्मद नासिर अहमद मोहम्मद हसन इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य हैं।
Previous articleजौनपुर : डॉ संजय निषाद बिकाऊ हो सकते हैं मैं तो कत्तई नहीं- डॉ सूर्यभान यादव
Next articleजौनपुर : दीक्षा और शिवानी ने लहराया परचम, परिजनों में हर्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?