मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म

मौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म

पटना।
तहलका 24×7
             एक परिवार पर आकाशीय बिजली मौत बनकर गिरी, जिसमें परिवार की तीन पीढ़ियां देखते ही देखते खत्म हो गई। यहां लगातार बारिश और वज्रपात का कहर जारी है। बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग ट्रैक्टर के नीचे बैठ गए और अचानक ट्रैक्टर पर ही बिजली गिर गई।
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के अब्बू मोहम्मदपुर निवासी किसान की, उनके पोता और बेटे की मौत हुई है। रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास अपने खेत में पिता, पुत्र और पोता तीनों के अलावा अन्य लोग गेहूं काट रहे थे। वज्रपात से तीनों की मौत हो गई है। दियारा में ये लोग खेत गए थे। बारिश के दौरान ट्रैक्टर के डाला में छुपे थे, उसी दौरान ठनका गिरा और तीनों की मौत हो गई है। रात में ही साढ़े ग्यारह बजे के आस-पास हमें घटना की जानकारी मिली।
मृतकों में रामानंद राय (65), सुबोध प्रसाद (45) और रितेश कुमार (15) शामिल हैं। इसके अलावा चार से पांच लोग और भी डाले के नीचे शरण लिए हुए थे, सभी घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों का इलाज बख्तियारपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
Previous articleसड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पूरे देश में शुरू हुई कैशलेस इलाज की योजना, 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार
Next articleराष्ट्रहित के संदेश का सबने किया पालन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?