युवक ने खाया सल्फास, हालत गम्भीर
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
दिल्ली से कमाकर घर लौटे युवक ने घर में रखे कीटनाशक सल्फास को खाकर मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के राजापुर गोरारी निवासी सचिन प्रजापति (20) पुत्र लालचंद प्रजापति जो दिल्ली में रहकर वायरिंग का काम करता था।बुधवार की सुबह ही वह दिल्ली से कमाकर कर घर आया था। अभी उसे आये हुए कुछ घण्टे ही बीते थे कि उसने घर में रखा सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। युवक द्वारा खाये गए सल्फास के कारणों पता नही चल सका था।
















