युवती व किशोरियों को भगा ले जाने के आरोप में चार पर केस

युवती व किशोरियों को भगा ले जाने के आरोप में चार पर केस

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों से युवती व दो किशोरियों को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मिली नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ़्तारी और लड़कियों के बरामद करने का प्रयास तेज कर दिया है।युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को 19 मार्च को आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने के रानू यादव व संतोष वर्मा भगा ले गए।
इसी तरह एक गांव निवासी अल्पसंख्यक किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के संदीप गौतम उनकी नाबालिग पुत्री को गत 19 मार्च को बहला कर भगा ले गया। तीसरी घटना सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मौसा के घर आयी थी। किशोरी के पिता का आरोप है कि गांव का ही विवेक बिंद उसे बहला कर अपने साथ भगा ले गया। सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दिया है।
Previous articleसड़क पर बाइक खड़ी करने से मना करने पर मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटा
Next articleकुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाजहित में : आलोक त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?