युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रभक्ति और लोकतंत्र में आस्था की कामना- फादर ए. एंटनी सामी
आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हमारा भारत देश आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज हम उन अनगिनत देश वीरों के त्याग, बलिदान, तपस्या और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए, आज के युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रभक्ति, समर्पण और लोकतंत्र में आस्था की कामना करते हैं। पूरा देश भेदभाव से परे हो, एकता के सूत्र में बंध जाए और संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक होकर देश के विकास में सक्रिय योगदान दें, यही इस महोत्सव की कामना है। जय हिंद, जय भारत!
फादर ए. एंटनी सामी, प्रधानाचार्य सेंट थॉमस इंटर कॉलेज शाहगंज, जौनपुर