यूपी कबड्डी टीम की सदस्य प्रीति का हुआ स्वागत

यूपी कबड्डी टीम की सदस्य प्रीति का हुआ स्वागत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम के ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम की सदस्य रही प्रीति राजभर का मंगलवार को सिंधोरा में भव्य स्वागत किया गया।
क्षेत्र के सिंधोरा निवासी किसान राजकुमार राजभर की बेटी प्रीति राजभर के साथ जिला स्तर की खिलाड़ियों का सिंधोरा  चौराहे से लेकर प्रीति के घर तक जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। उनके  साथ कोच सिंहासन यादव, नॉर्मन यादव व मैनजर बृजभूषण यादव भी रहे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी के प्रदेश व देश स्तर पर खेलने से बेटियों को प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरजीत मौर्य, भैया राम मौर्य, पवन सिंह, दिनेश राजभर, मुकेश राजभर, सुरजीत मौर्य, घुन्नूर राजभर, अशोक सिंह, धनंजय यादव आदि गणमान्य रहे।
Previous articleसामाजिक संस्था ने कलश यात्रा पर वितरित किया महाप्रसाद
Next articleदेशी मदिरा की दुकान खोलने पर भड़की महिलाओं ने थाना और तहसील घेरा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?